Gujarat Titans: गुजरात टाइटंस ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 56वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के सामने जीत के लिए 169 रन का टारगेट रखा है। दोनों ही टीमें इस मैच को जीतकर प्लेऑफ की टिकट को लगभग पक्का करना चाहेंगी।
टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी गुजरात टाइटंस ने निर्धारित ओवरों में 5 विकेट खोकर 168 रन बनाए। इस टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। जीटी ने 26 के स्कोर तक कप्तान शुभमन गिल (5) और जोस बटलर (7) के विकेट गंवा दिए थे।
यहां से साईं सुदर्शन ने निशांत संधु के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 गेंदों में 38 रन जुटाकर टीम को संभाला। निशांत 14 गेंदों में 1 छक्के और 3 चौकों के साथ 22 रन बनाकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद सुदर्शन ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ तीसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 60 रन की साझेदारी की।