Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 20वें मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) का सामना मुंबई इंडियंस (एमआई) के साथ हो रहा है। वानखेड़े के मैदान पर पहले बल्लेबाजी करते हुए आरसीबी ने 4 विकेट खोकर 240 रन लगाए। विराट कोहली ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 38 गेंदों में 50 रनों की दमदार पारी खेली। कोहली ने अपनी इस पारी में खास उपलब्धि हासिल कर ली है।
विराट कोहली ने अपनी इस पारी में 5 चौके और एक छक्का लगाया। कोहली ने इस पारी के दौरान एमआई के खिलाफ आईपीएल में एक हजार रन पूरे किए। विराट इस लीग में मुंबई इंडियंस के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली एमआई के खिलाफ अब तक खेली 36 पारियों में 129 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 1030 रन बना चुके हैं। कोहली ने इस दौरान 7 अर्धशतक लगाए।