Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी)ने सोमवार को अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 39वें मैच को 9 विकेट से जीता। महज 76 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 6.3 ओवरों में जीत दर्ज की। इसी के साथ आरसीबी आईपीएल इतिहास में सर्वाधिक गेंदें शेष रहते मुकाबला जीतने के मामले में 'नंबर-2' टीम बन गई है।
आरसीबी ने यह मैच 81 गेंदें शेष रहते अपने नाम किया। इस मामले में मुंबई इंडियंस (एमआई) शीर्ष पर है, जिसने साल 2008 में कोलकाता नाइट राडइर्स (केकेआर) के विरुद्ध 68 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 87 गेंदें शेष रहते मुकाबला अपने नाम किया था।
इस मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स 16.3 ओवरों में महज 75 रन पर सिमट गई। यह डीसी का आईपीएल में तीसरा न्यूनतम स्कोर रहा। यह टीम साल 2017 में एमआई के खिलाफ महज 66 रन पर ढेर हो चुकी है। साल 2017 में किंग्स इलेवन पंजाब ने डीसी को महज 67 रन पर समेट दिया था।