Chennai Super Kings: लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) ने रविवार को एमए चिदंबरम स्टेडियम में जारी इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 के 53वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) के खिलाफ जीत के लिए 204 रन का टारगेट रखा है। टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाने में सलामी बल्लेबाज जोश इंग्लिस का अहम योगदान रहा, जिन्होंने महज 33 गेंदों में 85 रन की पारी खेली।
चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने टॉस जीतकर लखनऊ सुपर जायंट्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। जोश इंग्लिस ने मिचेल मार्श के साथ मिलकर टीम को दमदार शुरुआत दिलाई। दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 31 गेंदों में 77 रन जोड़े।
मिचेल मार्श 10 गेंदों में 1 छक्के के साथ 10 रन बनाकर आउट हुए, जिसके बाद इंग्लिस ने मोर्चा संभाला, जिन्होंने निकोलस पूरन (1) और कप्तान ऋषभ पंत (15) के साथ छोटी-छोटी साझेदारियां कीं। जोश इंग्लिस 33 गेंदों में 6 छक्कों और 10 चौकों के साथ 85 रन बनाकर पवेलियन लौटे।