Sawai Mansingh Stadium Ahead: रवींद्र जडेजा का नाम मौजूदा समय में दुनिया के श्रेष्ठतम ऑलराउंडर्स में शुमार किया जाता है। फॉर्मेट कोई भी हो जडेजा अपनी गेंदबाजी, बल्लेबाजी या फिर क्षेत्ररक्षण असरदार प्रभाव डालते हैं। बेहतरीन खिलाड़ी होने के बावजूद जडेजा को ना ही भारतीय टीम के लिए और न ही आईपीएल में किसी टीम की कप्तानी के लिए कभी गंभीरता से लिया गया।
रवींद्र जडेजा को आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स (सीएसके) ने कप्तान जरुर बनाया था, लेकिन उसके पहले उन्होंने इतने मैच खेल लिए थे कि कप्तान बनने से पहले सर्वाधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ियों की सूची में शीर्ष पर हैं।
चेन्नई सुपरकिंग्स ने 2022 में रवींद्र जडेजा को कप्तान बनाया था। यह पहला मौका था, जब वह आईपीएल में किसी भी टीम के कप्तान बने थे। कप्तान बनने से पहले जडेजा 200 आईपीएल मैच खेल चुके थे। जडेजा की कप्तानी में सीएसके का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा था और इसी वजह से उसी सीजन उनसे कप्तानी लेकर फिर से धोनी को सौंप दी गई थी।