भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांचवां टी20 मुकाबला हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला जा रहा है। ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 32 गेंदों में 61 रनों की दमदार पारी खेली। ईशान ने अपनी इस पारी के दौरान बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।
ईशान किशन ने पांचवें टी20 में छह रन बनाने के साथ ही सूर्यकुमार यादव को पीछे छोड़ दिया। ईशान टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से एक कैलेंडर ईयर में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उनसे पहले यह रिकॉर्ड सूर्यकुमार के नाम था, जिन्होंने साल 2022 में खेले गए 32 टी20 मुकाबलों में 1164 रन बनाए थे।
ईशान साल 2026 में अब तक खेले गए 37 टी20 मैचों में 1220 रन बना चुके हैं। इसके साथ ही ईशान ने टी20 क्रिकेट में अपने 2 हजार रन भी पूरे कर लिए हैं। वह भारत की ओर से गेंदों के लिहाज से सबसे तेज 2 हजार रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बने हैं। ईशान ने अपने 2 हजार रन 1,345 गेंदें खेलकर पूरे किए।