गुजरात के अहमदाबाद स्थित नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार को भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले को लेकर युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने कहा कि भारत का पलड़ा भारी है और विश्व कप भारत जीतेगी।
युवा भारतीय क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी के कोच मनीष ओझा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया की लाइनअप को संतुलन बताया। उन्होंने सेमीफाइनल मुकाबले में बल्लेबाज संजू सैमसन, गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और बल्लेबाज ईशान किशन के प्रदर्शन की तारीफ की।
उन्होंने कहा कि आज भी बहुत ही महत्वपूर्ण मैच है। आज भी हमारी टीम जीतेगी, हालांकि कांटे की टक्कर होगी, क्योंकि न्यूजीलैंड भी अच्छी टीम है और अच्छा प्रदर्शन किया है। भारत के लिए संजू सैमसन और बुमराह ने शानदार सेमीफाइनल में प्रदर्शन किया। हम लोग चाहते हैं कि भारत टी-20 का विश्व कप जीते।