Mumbai Indians: भारतीय टी20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव खराब दौर से जूझ रहे हैं। हालांकि, बचपन के कोच अशोक असवालकर का मानना है कि सूर्या जानते हैं कि उन्हें खराब दौर से कैसे निकलना है, उनके लिए बड़ा स्कोर करना बेहद जरूरी है।
सूर्यकुमार को लेकर उनके बचपन के कोच अशोक असवालकर ने 'आईएएनएस' से कहा, "जब खिलाड़ी का बुरा दौर शुरू होता है, तो उससे निकलना मुश्किल हो जाता है। सूर्या भी उसी दौर से जूझ रहे हैं, लेकिन वह इतने बड़े खिलाड़ी हैं, कि उन्हें पता है कि इससे कैसे निकलना है, वह खुद इससे उबर जाएंगे। आलोचनाएं थोड़ा-बहुत भटकाने का काम करती हैं, उन्हें इससे सीखना होगा और अपने गेम पर फोकस करते हुए बैटिंग में उतकर बड़ा स्कोर करना होगा, जो उनके लिए बहुत जरूरी है।"
भारत ने सूर्यकुमार यादव के नेतृत्व में एशिया कप 2025 का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद टी20 वर्ल्ड कप 2026 भी जीता, लेकिन इस बीच सूर्या खराब फॉर्म से जूझते नजर आए।