Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के स्टार बल्लेबाज टिम डेविड पर उनकी मैच फीस का 50 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया है। वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2027 का पहला मैच नहीं खेल पाएंगे। डेविड आईपीएल 2026 के फाइनल के दौरान 'आचार संहिता' के 'लेवल 1' के उल्लंघन का दोषी पाए गए हैं, जिसके चलते उनके खाते में दो डिमेरिट अंक जुड़े हैं।
डेविड वॉर्नर ने रविवार को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच के दौरान 17 गेंदों में 24 रन बनाए थे, उन्हें 'आचार संहिता' के अनुच्छेद 2.9 के उल्लंघन का दोषी पाया गया। यह अनुच्छेद 'मैच के दौरान किसी खिलाड़ी, टीम अधिकारी, अंपायर, मैच रेफरी या किसी अन्य तीसरे व्यक्ति की ओर अनुचित और/या खतरनाक तरीके से गेंद (या क्रिकेट के किसी अन्य उपकरण, जैसे पानी की बोतल) फेंकने' से संबंधित है।
यह घटना खिताबी मैच की पहली पारी के 10वें ओवर की है, जब एक विकेट गिरने के बाद, डेविड ने मैदान पर मौजूद अंपायर नितिन मेनन की दिशा में आक्रामक तरीके से 'आइस बैग' फेंका। मैच रेफरी जवागल श्रीनाथ ने यह सजा तब सुनाई जब डेविड ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए सजा मान ली।