मिक्स्ड डिसेबिलिटी टी20: इंग्लैंड ने भारत को 9 विकेट से हराया, सीरीज 4-1 से जीती (Image Source: IANS)
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ शुक्रवार को मिक्स्ड डिसेबिलिटी सीरीज के पांचवें और अंतिम टी20 मैच में 9 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। इसी के साथ मेहमान टीम ने सीरीज 4-1 से अपने नाम की।
पहले बल्लेबाजी करते हुए, भारत मोमेंटम बनाने के लिए संघर्ष करता रहा और 19.2 ओवर में 125 रन पर ऑल आउट हो गया। मेजबान टीम ने जल्दी विकेट खो दिए, जिसमें वसीम इकबाल सस्ते में आउट हो गए।
आकाश सिंह ने कप्तान रविंद्र सांटे के साथ दूसरे विकेट के लिए 60 रन जोड़ते हुए टीम को 82 के स्कोर तक पहुंचाया। सिंह 43 गेंदों में 51 रन बनाकर आउट हुए। उनकी इस पारी में 2 छक्के और 4 चौके शामिल थे, जबकि सांटे ने 26 गेंदों में 33 रन का योगदान दिया। इनके अलावा नंदा ने 19 रन का योगदान टीम के खाते में दिया।