आईपीएल इतिहास में सिर्फ 2 खिलाड़ी, जिन्होंने बतौर 'फील्डर' आधी टीम को समेट दिया (Image Source: IANS)
इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अब तक कुल 18 सीजन खेले गए हैं, जिसमें सिर्फ 5 ही खिलाड़ियों ने अपनी शनदार फील्डिंग के दम पर आधी टीम को पवेलियन लौटाया है। आइए, इन खिलाड़ियों के बारे में जानते हैं।
मोहम्मद नबी: 8 अक्टूबर 2021 को अबू धाबी में सनराइजर्स हैदराबाद की ओर से खेलते हुए मोहम्मद नबी ने मुंबई इंडियंस के 5 बल्लेबाजों का कैच लपका था।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने 9 विकेट खोकर 235 रन बनाए। इस पारी में ईशान किशन ने सर्वाधिक 84 रन जुटाए, जबकि सूर्यकुमार यादव ने 82 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इस बीच नबी ने मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, जेम्स नीशम, क्रुणाल पंड्या और नाथन कूल्टर नाइल कै कैच लपके। इस पारी में जेसन होल्डर ने 52 रन देकर 4 विकेट निकाले।