शांति, समृद्धि और अनुकूल परिस्थितियों ने जम्मू-कश्मीर को बेहतरीन मेजबान बनाया: मनोज सिन्हा (Image Source: IANS)
जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने रविवार को कहा कि शांति, समृद्धि और अनुकूल परिस्थितियों ने इस केंद्र शासित प्रदेश को विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए एक महत्वपूर्ण मेजबान स्थाल बनाया है।
जम्मू के मौलाना आजाद स्टेडियम में जम्मू मैराथन के सम्मान समारोह में मनोज सिन्हा ने कहा कि जम्मू मैराथन उस गहरे बदलाव का प्रतीक है जिसे जम्मू और कश्मीर ने 2019 से अपनाया है।
उन्होंने कहा, "शांति, समृद्धि और अनुकूल परिस्थितियों ने इस केंद्र शासित प्रदेश को विश्व स्तरीय कार्यक्रमों के लिए एक डेस्टिनेशन बना दिया है। इसका सपना आखिरकार साकार हो गया है, क्योंकि सात दशकों के बाद, जम्मू और कश्मीर वैश्विक मंच पर अपना सही स्थान हासिल कर रहा है।"