क्विंटन डी कॉक ने रचा इतिहास, विराट कोहली के महारिकॉर्ड की कर ली बराबरी (Image Source: IANS)
Mumbai Indians: मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक (Quinton De Kock) ने गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में अपना तीसरा शतक लगाया। बाएं हाथ के इस साउथ अफ्रीकी खिलाड़ी ने पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के विरुद्ध महज 53 गेदों में शतक पूरा किया।
क्विंटन डी कॉक ने वानखेड़े स्टेडियम में 112 रन की पारी खेली। इस दौरान 60 गेंदों का सामना करते हुए 7 छक्कों और 8 चौकों के साथ नाबाद 112 रन बनाए। उनकी इस शानदार पारी के दम पर टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एमआई ने निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 195 रन जुटाए।
यह आईपीएल में पंजाब किंग्स के खिलाफ मुंबई इंडियंस के किसी बल्लेबाज का दूसरा शतक है। इससे पहले 2014 में मोहाली में लिंडल सिमंस ने 61 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली थी।