अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट और आईपीएल को अलविदा कहते समय दिग्गज ऑफ-स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दुनिया के अन्य लीग में खेलने का अपना विकल्प खुला रखा था। वह ऑस्ट्रेलिया की बिग बैश लीग (बीबीएल) में इंजरी की वजह से नहीं खेल सके थे, लेकिन अब वह अमेरिका में खेली जाने वाली 'मेजर लीग क्रिकेट' में खेलने वाले पहले भारतीय बनेंगे।
रविचंद्रन अश्विन (आर अश्विन) ने मेजर लीग क्रिकेट (एमएलसी) 2026 के लिए सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार किया है।
सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स के साथ करार के बाद अश्विन ने कहा, "एमएलसी ने हाल के सीजन खुद को एक बेहतरीन लीग के रूप में स्थापित किया है। लीग में विश्व स्तरीय खिलाड़ी आते हैं। इससे अमेरिका के घरेलू क्रिकेट प्रतिभाओं को पहचान मिलती है। सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स का हिस्सा बनने का मौका ऐसा था जिसे मैं हाथ से जाने नहीं दे सकता था।"