Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से होने जा रहा है। टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) की भिड़ंत सनराइजर्स हैदराबाद के साथ होनी है। आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर आरसीबी के नाम दर्ज है। 2017 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आरसीबी की पूरी टीम सिर्फ 49 रन बनाकर ऑलआउट हो गई थी।
आरसीबी (49 रन): 23 अप्रैल 2017 को ईडन गार्डन्स के मैदान पर आरसीबी का बैटिंग ऑर्डर केकेआर के तेज गेंदबाजों के सामने ताश के पत्तों की तरह बिखर गया था। आरसीबी की पूरी टीम सिर्फ 49 रन बनाकर सिमट गई थी, जो आईपीएल इतिहास का न्यूनतम स्कोर भी है। विराट कोहली इस मुकाबले में अपना खाता तक नहीं खोल सके थे, जबकि क्रिस गेल 7 रन बनाकर आउट हुए थे।
राजस्थान रॉयल्स (58): आईपीएल 2009 में आरसीबी के खिलाफ खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाजों ने आसानी से घुटने टेक दिए थे और पूरी टीम 58 रन बनाकर ढेर हो गई थी। टीम के तीन बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके थे, जबकि कुल मिलाकर 8 बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा पार नहीं कर सके थे। यह आईपीएल इतिहास का दूसरा न्यूनतम स्कोर है।