Royal Challengers Bengaluru: आईपीएल 2026 के 57वें मुकाबले में बुधवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) को 6 विकेट से हराया। इस जीत के साथ ही आरसीबी अंक तालिका में एक बार फिर पहले स्थान पर पहुंच गई है।
आरसीबी की यह इस सीजन की आठवीं जीत रही और अब टीम के 12 मुकाबलों में 16 प्वाइंट हो गए हैं। आरसीबी की जीत से गुजरात टाइटंस (जीटी) का नुकसान हुआ है और वह दूसरे नंबर पर खिसक गई है। हालांकि जीटी के भी आरसीबी के बराबर 16 प्वाइंट हैं, लेकिन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (+1.053) का नेट रन रेट गुजरात टाइटंस (+0.551) से बेहतर है।
सनराइजर्स हैदराबाद 12 मुकाबलों में 14 प्वाइंट के साथ तीसरे नंबर पर काबिज है। वहीं, पंजाब किंग्स 11 मुकाबलों में 13 प्वाइंट के साथ चौथे नंबर पर मौजूद है। चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) 11 मुकाबलों में 12 प्वाइंट के साथ पांचवें और राजस्थान रॉयल्स इतने ही मुकाबलों में 12 प्वाइंट के साथ छठे नंबर पर हैं। दिल्ली कैपिटल्स 12 मुकाबलों में 10 प्वाइंट अर्जित करने के साथ अंक तालिका में सातवें नंबर पर काबिज है।