दूसरा वनडे: भारतीय टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया, वैष्णवी शर्मा ने किया डेब्यू (Image Source: IANS)
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा वनडे मैच निंजा स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया है।
3 वनडे मैचों की सीरीज का पहला मैच गंवा चुकी भारतीय टीम का लक्ष्य इस मैच में बड़ा स्कोर बनाना होगा, ताकि दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाया जा सके।
पहले वनडे में प्रतीका रावल खाता नहीं खोल सकीं थीं, जबकि शफाली वर्मा सिर्फ 4 रन बना सकी थीं। जेमिमा रोड्रिग्स भी मात्र 8 रन बना सकी थीं। इन तीनों बल्लेबाजों को इस मैच में बड़ा योगदान देना होगा तभी भारतीय टीम बड़ा स्कोर खड़ा कर पाएगी। साथ ही पिछले में अर्धशतक लगाने वाली स्मृति मंधाना और कप्तान हरमनप्रीत कौर से भी बड़ी पारी की उम्मीद रहेगी।