United Arab Emirates: क्रिकेट साउथ अफ्रीका ने सितंबर 2026 से जनवरी 2027 के बीच पुरुष क्रिकेट टीम के शेड्यूल का ऐलान किया है। इस बीच साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलियाई टीम की मेजबानी करने के बाद बांग्लादेश और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज खेलेगा।
साउथ अफ्रीकी टीम 24-30 सितंबर के बीच ऑस्ट्रेलिया के विरुद्ध अपने घर में तीन वनडे मुकाबलों की सीरीज खेलेगी। इसके बाद 9-31 अक्टूबर के बीच दोनों देश तीन टेस्ट मुकाबले खेलेंगे। मौजूदा आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियंस इसके बाद 9 अक्टूबर से डरबन में शुरू होने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने टाइटल डिफेंस को जारी रखेंगे। गकेबरहा (18-22 अक्टूबर) और न्यूलैंड्स (27-31 अक्टूबर) क्रमशः बाकी दो गेम होस्ट करेंगे।
इसके बाद साउथ अफ्रीकी टीम 15-27 नवंबर के बीच बांग्लादेश के विरुद्ध दो टेस्ट मुकाबलों की सीरीज खेलेगी, जिसके बाद 1-7 दिसंबर के बीच तीन मुकाबलों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। साउथ अफ्रीका इस टीम के खिलाफ 10-13 दिसंबर के बीच तीन टी20 मुकाबलों की सीरीज की मेजबानी भी करेगा।