वर्ल्ड कप ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंचे सूर्यकुमार यादव, बप्पा से लिया आशीर्वाद (Image Source: IANS)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर शनिवार को ट्रॉफी के साथ सिद्धिविनायक मंदिर गणपति बप्पा के दर्शन को पहुंचे।
इससे पहले, टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव हेड कोच गौतम गंभीर और आईसीसी चेयरमैन जय शाह के साथ हनुमान मंदिर आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।
भारत ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया था। भारत घरेलू सरजमीं पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने वाला पहला देश बना। भारत टी20 वर्ल्ड कप खिताब का बचाव करने वाला पहला देश भी है।