New Delhi: India practice ahead of Namibia T20 clash (Image Source: IANS)
New Delhi: भारत और नामीबिया के बीच गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में वर्ल्ड कप मैच खेला जाना है, जिससे पहले डिफेंडिंग चैंपियन टीम के विस्फोटक बल्लेबाज ईशान किशन को ऑप्शनल प्रैक्टिस सेशन के दौरान जसप्रीत बुमराह की तेज यॉर्कर लगने से पैर के अंगूठे में चोट लग गई।
ईशान किशन इस समय शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में शानदार बल्लेबाजी के बाद यूएसए के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 20 रन की पारी खेली थी।
ईशान किशन नेट्स में सबसे पहले पैड पहनकर आए थे, लेकिन अपने सेशन की शुरुआत में ही, बुमराह की एक यॉर्कर उनके बाएं पैर में लगी, जिससे उन्हें बहुत दर्द हुआ। इसके बाद सपोर्ट स्टाफ ने उनका बायां पैड और जूता खोला। ईशान दर्द में नजर आ रहे थे। इस बीच फिजियो के आकलन के दौरान बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भी उनकी चोट को जांचा।