New Delhi: नामीबिया ने गुरुवार को अरुण जेटली स्टेडियम में जारी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 18वें मुकाबले में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है। मेहमान टीम 3 बदलावों के साथ इस मैच में उतरी है। दूसरी ओर, जसप्रीत बुमराह और संजू सैमसन की भारतीय टीम में वापसी हुई है।
टॉस जीतने के बाद नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरासमस ने कहा, "हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं। यह एक बहुत शानदार फ्लैट क्रिकेटिंग सरफेस है, सरफेस और ओस के नजरिए से यह फैसला सही है। यह अच्छा विकेट लग रहा है। दूसरे हाफ में हम टारगेट चेज करने की कोशिश करेंगे। हमारी टीम में दो बदलाव हैं।"
दूसरी ओर, भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा, "हम पहले बल्लेबाजी करना चाह रहे थे। इससे बहुत खुश हैं। जब तक हम टॉस हारकर मैच जीत रहे हैं, हमें कोई दिक्कत नहीं है। ओस एक बड़ा फैक्टर रहने वाली है, लेकिन जब आप टोटल डिफेंड करते हैं, तो इससे आत्मविश्वास मिलता है। अभिषेक शर्मा अभी भी ठीक नहीं है, वह एक-दो मैच मिस करेगा। संजू ने टीम में वापसी की है। मोहम्मद सिराज की जगह जसप्रीत बुमराह इस मैच में खेल रहे हैं।"