T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के अपने पहले मैच में यूएसए के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए कप्तान सूर्यकुमार यादव की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 9 विकेट के नुकसान पर 161 रन बनाए हैं।
टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही थी। सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा बिना खाता खोले पहली ही गेंद पर आउट हो गए। उस समय टीम का स्कोर 8 रन था। दूसरे विकेट के लिए ईशान किशन और तिलक वर्मा के बीच 37 रन की साझेदारी हुई। दोनों बल्लेबाज एक के बाद एक कर छठे ओवर में आउट हो गए। किशन 16 गेंद पर 20 और तिलक वर्मा 16 गेंद पर 25 रन बनाकर आउट हुए।
इसके बाद विकेटों के गिरने का सिलसिला लगातार जारी रहा। शिवम दुबे 0, रिंकू सिंह 6, और हार्दिक पांड्या 5 रन बनाकर आउट हुए। अक्षर पटेल और सूर्यकुमार यादव के बीच सातवें विकेट के लिए हुई 41 रन की साझेदारी ने भारतीय फैंस को रोमांचित किया था, लेकिन 118 के स्कोर पर पटेल 14 रन बनाकर आउट हो गए।