T20 World Cup वार्म-अप: आमिर की तूफानी पारी, श्रीलंका-ए को 5 विकेट से हराकर ओमान ने किया उलटफेर (Image Source: IANS)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के चौथे वार्म-अप मैच में ओमान ने उलटफेर करते हुए श्रीलंका-ए को 5 विकेट से मात दी।
मंगलवार को कोलंबो क्रिकेट क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी चुनते हुए श्रीलंका-ए ने 9 विकेट खोकर 145 रन बनाए। सलामी जोड़ी के रूप में सिनेथ जयवर्धने ने दुलनिथ सिगेरा के साथ 2.4 ओवरों में 23 रन की साझेदारी की। सेनिथ 5 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हुए, जबकि दुलनिथ ने 14 गेंदों में 20 रन की पारी खेली।
पहला विकेट गिरने के बाद श्रीलंका-ए ने 49 के स्कोर तक अपने 4 विकेट खो दिए थे। यहां से साहन कोसला ने कविजा गमागे के साथ 23 रन की साझेदारी की। कविजा टीम के खाते में 12 रन का योगदान देकर पवेलियन लौटे, जिसके बाद साहन ने सचिथा जयतिलके के साथ 33 रन जुटाकर टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाने में अहम योगदान दिया।