टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: 12 बाउंड्री के साथ दरवेश ने जड़े 84 रन, अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड को 61 रन स (Image Source: IANS)
अफगानिस्तान ने स्कॉटलैंड के विरुद्ध बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ग्राउंड 1 पर खेले गए मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले वार्म-अप मुकाबले को 61 रन से अपने नाम किया।
सोमवार को खेले गए इस मुकाबले में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी अफगानी टीम ने निर्धारित ओवरों में 6 विकेट खोकर 184 रन बनाए। इस टीम ने 20 के स्कोर तक गुलबदीन नायब (3) और सेदिकुल्लाह अटल (6) का विकेट गंवा दिया था।
यहां से दरवेश रसूली ने इब्राहिम जादरान के साथ तीसरे विकेट के लिए 54 गेंदों में 82 रन जुटाते हुए टीम को 100 के पार पहुंचा दिया। इब्राहिम 32 गेंदों में 36 रन जुटाकर पवेलियन लौटे। उनकी इस पारी में 1 छक्का और 2 चौके शामिल रहे।