टी20 वर्ल्ड कप वार्म-अप: नेपाल ने कनाडा को 6 विकेट से हराया, यूएसए पर न्यूजीलैंड की रोमांचक जीत (Image Source: IANS)
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में गुरुवार को खेले गए वार्म-अप मुकाबलों में नेपाल ने कनाडा को हराया, जबकि न्यूजीलैंड ने यूएसए के खिलाफ रोमांचक जीत दर्ज की। ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड का मुकाबला बारिश के चलते बेनतीज रहा।
मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के 12वें वार्म-अप मुकाबले में नेपाल ने कनाडा के खिलाफ 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी कनाडा की टीम ने 6 विकेट खोकर 161 रन बनाए।
इस टीम के लिए श्रेयस मोव्वा ने नाबाद 38 रन की पारी खेली, जबकि सलामी बल्लेबाज नवनीत धालीवाल ने 41 रन का योगदान टीम के खाते में दिया। इनके अलावा, कंवरपाल तठगुर ने 25 रन जुटाए। विपक्षी खेमे से संदीप लामिछाने और कुशल भुर्तेल ने 2-2 विकेट निकाले।