T20 World Cup वार्म-अप: रयान बर्ल की तूफानी फिफ्टी, नीदरलैंड के खिलाफ जिम्बाब्वे की 29 रन से जीत (Image Source: IANS)
जिम्बाब्वे ने नीदरलैंड के खिलाफ मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 के वार्म-अप मैच में 29 रन से जीत दर्ज की। इस टीम के लिए रयान बर्ल ने 31 गेंदों में तूफानी अर्धशतक लगाया।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 9 विकेट खोकर 178 रन बनाए। इस टीम ने 7 के स्कोर पर ब्रायन बेनेट (1) का विकेट खो दिया था। यहां से डायोन मायर्स ने तदिवानाशे मारुमानी के साथ दूसरे विकेट के लिए 44 रन की साझेदारी करते हुए टीम को संभाला।
मायर्स 14 गेंदों में 2 छक्कों और 4 चौकों के साथ 32 रन की पारी खेलकर आउट हुए। यहां से मारुमानी ने कप्तान सिकंदर रजा के साथ तीसरे विकेट के लिए 26 रन की साझेदारी की।