टी20 वर्ल्ड कप: 13 साल बाद वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे होंगी आमने-सामने, ऐसा रहा है रिकॉर्ड (Image Source: IANS)
टी20 विश्व कप 2026 में सोमवार को सुपर-8 का मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई में वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेला जाएगा। मैच शाम 7 बजे से खेला जाएगा।
वेस्टइंडीज की टीम टी20 फॉर्मेट की तगड़ी टीम मानी जाती है। 2 बार विश्व कप जीत चुकी वेस्टइंडीज ग्रुप स्टेज में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है। वहीं, जिम्बाब्वे ने भी इस विश्व कप में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है और ऑस्ट्रेलिया के साथ सह-मेजबान श्रीलंका को मात देते हुए अपने ग्रुप में शीर्ष स्थान पर रहते हुए सुपर-8 में पहुंची है।
वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे की टीम बल्लेबाजी, गेंदबाजी और क्षेत्ररक्षण में बेहतर संतुलित और सटीक दिखी है। ऐसे में सोमवार की शाम को एक बेहद रोमांचक मुकाबला होने की उम्मीद है।