IND vs SL: शुभमन गिल की कप्तानी में भारत श्रीलंका के खिलाफ गाले टेस्ट में अपना 600वां टेस्ट मैच खेल (Image Source: IANS)
IND vs SL: गाले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ होने वाला पहला टेस्ट भारतीय टीम के लिए ऐतिहासिक होगा। शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी में शनिवार (15 अगस्त) को टीम इंडिया अपना 600वां टेस्ट मैच खेलने मैदान पर उतरेगी।
टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में भारतीय टीम इस मुकाम तक पहुंचने वाली दुनिया की महज तीसरी टीम बनेगी। भारत से पहले यह उपलब्धि इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के नाम दर्ज है।
क्रिकेट के सबसे लंबे फॉर्मेट में सर्वाधिक मैच खेलने का रिकॉर्ड इंग्लैंड के नाम है, जिन्होंने इस फॉर्मेट में अब तक 1,097 मैच खेले हैं। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 882 मैचों के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर है। भारतीय टीम ने अब तक 599 टेस्ट मैच खेले हैं और वह इस सूची में तीसरे नंबर पर है। वहीं, वेस्टइंडीज 596 टेस्ट मैचों के साथ चौथे नंबर पर काबिज है।