Bengaluru: IPL 2026 - Royal Challengers Bengaluru vs Lucknow Super Giants (Image Source: IANS)
Royal Challengers Bengaluru: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने जीत का चौका लगाते हुए इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 में शीर्ष स्थान अपने नाम कर लिया है। बुधवार को लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ 5 विकेट से जीत के बाद कप्तान रजत पाटीदार ने माना है कि खिताब के लिए टीम को अभी बहुत लंबा रास्ता तय करना है।
एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी एलसीजी 146 रन पर सिमट गई। इसके जवाब में आरसीबी ने 15.1 ओवरों में मुकाबला अपने नाम कर लिया।
जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने कहा, "हमारी गेंदबाजी शानदार रही। मेरा मानना है कि टॉस जीतना हमारे लिए अहम रहा। तेज गेंदबाजों ने जिस तरह गेंद डाली, वह देखने लायक थी।"