अंडर 19 वर्ल्ड कप: कप्तान थॉमस का शतक, ऑस्ट्रेलिया को 27 रन से हराकर फाइनल में इंग्लैंड (Image Source: IANS)
इंग्लैंड ने क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में मंगलवार को खेले गए अंडर 19 वर्ल्ड कप 2026 के सेमीफाइनल-1 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 27 रन से जीत दर्ज की। इसी के साथ इंग्लिश टीम ने 6 फरवरी को खेले जाने वाले फाइनल मुकाबले में जगह बना ली है, जहां उसका सामना भारत-अफगानिस्तान के बीच सेमीफाइनल-2 मुकाबले की विजेता टीम से होगा।
मंगलवार को क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने निर्धारित ओवरों में 7 विकेट खोकर 277 रन बनाए। इस टीम ने महज 3 के स्कोर पर बेन डॉकिन्स (1) का विकेट खो दिया था।
इसके बाद बेन मेयस ने जोसेफ मूर्स के साथ दूसरे विकेट के लिए 54 रन की साझेदारी की। जोसेफ 33 गेंदों में 1 छक्के और 1 चौके के साथ 25 रन बनाकर आउट हुए, जबकि मेयस ने 33 गेंदों में 24 रन की पारी खेली।