महिला प्रीमियर लीग 2026 में शनिवार को डबल हेडर होना है। पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस और यूपी वॉरियर्ज के बीच डॉ डीवाई. पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेला जा रहा है। मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर फील्डिंग करने का फैसला किया है।
नई टीम और नई कप्तान के साथ उतरी यूपी वॉरियर्ज का सीजन में अब तक का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है। यूपी सीजन के 4 मैचों में सिर्फ 1 मैच जीत सकी है और अंकतालिका में सबसे नीचे पांचवें नंबर पर है। यूपी के सामने मजबूत मुंबई इंडियंस की चुनौती है। 2 अंक लेने और अपनी पोजीशन मजबूत करने के लिए यूपी को इस मैच में असाधारण खेल दिखाना होगा। अगर यूपी और मैच हारती है तो उसके लिए प्लेऑफ की दौड़ में बने रहना नामुमकिन हो जाएगा।
पिछले तीन सीजन में 2 बार चैंपियन रह चुकी मुंबई इंडियंस 4 मैचों में 2 जीत और 2 हार के साथ अंकतालिका में दूसरे स्थान पर है। जीत के साथ मुंबई की कोशिश प्लेऑफ की राह मजबूत करने की होगी।