विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप : शैलेश कुमार ने ऊंची कूद में जीता स्वर्ण पदक (Image Source: IANS)
शैलेश कुमार ने विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025 में पुरुषों की ऊंची कूद टी63 फाइनल में स्वर्ण पदक जीता। उन्होंने अपने व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन में सुधार करते हुए 1.91 मीटर की छलांग लगाकर नया व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। उन्होंने जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में चल रहे टूर्नामेंट में भारत के पदकों का खाता खोला।
स्वर्ण पदक जीतने के बाद शैलेश कुमार ने कहा, "हम यहां 10 दिन पहले आ गए हैं और घरेलू दर्शकों के सामने स्वर्ण पदक जीतकर अच्छा लग रहा है। लक्ष्य हमेशा बड़ा था। मैं अपने प्रदर्शन से खुश हूं और अगली चैंपियनशिप में और बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद कर रहा हूं।"
बिहार के रहने वाले शैलेश खेलो इंडिया योजना और टारगेट ओलंपिक पोडियम स्कीम कोर ग्रुप का भी हिस्सा रहे हैं। वह साई एनसीओई गांधीनगर और बेंगलुरु के प्रशिक्षु भी रहे हैं।