डब्ल्यूपीएल: हैरिस-मंधाना की तूफानी पारी, आरसीबी ने यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा (Image Source: IANS)
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने विमेंस प्रीमियर लीग (डब्ल्यूपीएल) 2026 के पांचवें मुकाबले में यूपी वॉरियर्स को 9 विकेट से रौंदा। लगातार दूसरी जीत के साथ आरसीबी प्वाइंट्स टेबल में शीर्ष पर पहुंच गई है। वहीं, लगातार दूसरी हार के बाद यूपी पांचवें स्थान पर मौजूद है।
सोमवार को डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स एकेडमी में खेले गए मुकाबले में टॉस गंवाकर बल्लेबाजी के लिए उतरी यूपी वॉरियर्स ने 5 विकेट खोकर 143 रन बनाए। टीम 50 के स्कोर तक अपने 5 विकेट गंवा चुकी थी। इस बीच कप्तान मैग लेनिंग 14 रन, जबकि फोएबे लिचफील्ड 20 रन बनाकर आउट हुईं।
यहां से डिएंड्रा डॉटिन ने दीप्ति शर्मा के साथ छठे विकेट के लिए 70 गेंदों में 93 रन की साझेदारी करते हुए टीम को चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचाया।