IPL 2026: स्टब्स और रिज़वी ने संभाली पारी, दिल्ली कैपिटल्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को दिया 156 रन का ल (Image Source: X)
IPL 2026, Delhi Capitals vs Chennai Super Kings: आईपीएल 2026 के इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत काफी खराब रही, लेकिन ट्रिस्टन स्टब्स और समीर रिज़वी ने पारी को संभाल लिया। दोनों के बीच अहम साझेदारी ने टीम को 155 रन के सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया।
आईपीएल 2026 का 48वां मुकाबला मंगलवार (5 मई) को दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया।
पहले बल्लेबाजी करने उतरी दिल्ली कैपिटल्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। पथुम निसांका (19) और केएल राहुल (12) जल्दी आउट हो गए। इसके बाद नितीश राणा (15) और करुण नायर (13) भी बड़ी पारी नहीं खेल पाए, जबकि कप्तान अक्षर पटेल सिर्फ 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।