T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने कनाडा को दिया 214 रनों का लक्ष्या, मार्करम के पचास के बाद मिडल ऑ (Image Source: X.Com (Twitter))
South Africa vs Canada T20 World Cup 2026: साउथ अफ्रीका ने अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के मुकाबले में कनाडा को जीत के लिए 214 रनों का लक्ष्य दिया है।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद साउथ अफ्रीका की शुरूआत अच्छी रही और कप्तान एडेन मार्करम औऱ क्विंटन डी कॉक की ओपनिंग जोड़ी ने 6.5 ओवर में पहले विकेट के लिए 70 रन जोड़े। डी कॉक के रूप में पहला झटका लगा जिन्होंने 22 गेंदों मे 25 रन बनाए।
इसके बाद मार्करम और रयान रिकेल्टन ने दूसरे विकेट के लिए 56 रन की साझेदारी की। मार्करम ने 32 गेंदों में 59 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 1 छक्का जड़ा। वहीं रिकेल्टन ने 21 गेंदों में 33 रन बनाए।
South Africa Posts the highest total of T20 World Cup 2026!#T20WorldCup #SAvCAN pic.twitter.com/mcV8gRjRwU
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 9, 2026