Advertisement
Advertisement
Advertisement

'IPL में लड़कियां नाचती हैं', तालिबान ने अफगानिस्तान में IPL को किया बैन

Taliban bans IPL 2021: अफगानिस्तान में तालिबान युग की वापसी से वहां के लोग पहले ही दुखी थे लेकिन अब अपने एक अन्य फैसले से तालिबान ने अफगानी लोगों के जख्म पर और नमक छिड़क दिया है।

Prabhat  Sharma
By Prabhat Sharma September 21, 2021 • 14:44 PM
Cricket Image for Taliban Bans Ipl 2021 Because Of Anti Islamic Content
Cricket Image for Taliban Bans Ipl 2021 Because Of Anti Islamic Content (Taliban bans IPL 2021)
Advertisement

Taliban bans IPL 2021: अफगानिस्तान में तालिबान युग की वापसी से वहां के लोग पहले ही दुखी थे लेकिन अब अपने एक अन्य फैसले से तालिबान ने अफगानी लोगों के जख्म पर और नमक छिड़क दिया है। तालिबान ने अफगानिस्तान में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया है।

तालिबान ने चेतावनी दी है कि अफगान मीडिया आउटलेट्स को इंडियन क्रिकेट लीग का प्रसारण नहीं करना चाहिए क्योंकि उसमें लड़कियां नाचती हैं और स्टेडियमों में महिला दर्शक भी मौजूद रहती हैं। तालिबान का यह फैसला निश्चित तौर पर अफगानी क्रिकेट फैंस के लिए धक्का होगा।

Trending


अफगानिस्तान से राशिद खान, मोहम्मद नबी और मुजीबुर रहमान आईपीएल में खेलते हैं। तीनों ही खिलाड़ी सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा हैं। इससे पहले तालिबान ने महिलाओं के खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। तालिबान का मानना है कि किक्रेट समेत तमाम खेल गतिविधियां सिर्फ महिलाओं के शरीर की नुमाइश ही करती हैं।

Also Read: T20 World Cup 2021 Schedule and Squads

तालिबान ने कहा था, 'अफगान महिलाएं क्रिकेट समेत किसी भी खेल में हिस्सा नहीं ले सकतीं हैं। खेल गतिविधियां केवल उनके शरीर की नुमाइश करेंगी।' यह सूचना तालिबान के एक प्रवक्ता की ओर से जारी रिपोर्ट में कही गई थी। तालिबान के सांस्कृतिक आयोग के उप प्रमुख अहमदुल्ला वसीक के बयान ने भी इस मामले को और गरमाया था।


Cricket Scorecard

Advertisement