भारतीय क्रिकेटर और पंजाब किंग्स के स्पिनर युजवेंद्र चहल एक बार फिर से गलत कारणों के चलते लाइमलाइट में आ गए हैं। अपनी कोरियोग्राफर और डांसर पत्नी धनश्री से तलाक के बाद से ही चहल सुर्खियों में थे लेकिन हाल ही में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने फैंस के होश उड़ा दिए हैं। 'Ullu' और 'गंदी बात' फेम एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने युजवेंद्र चहल के मैसेज सरेआम पब्लिक को दिखा दिए।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो अपना DM दिखा रही हैं और दावा कर रही हैं कि युजवेंद्र ने सोशल मीडिया पर उनकी एक तस्वीर पर उन्हें क्यूट कहा था। इस बोल्ड एक्ट्रेस ने कैमरे पर खुलासा करते हुए कहा कि युजवेंद्र ने उन्हें इंस्टाग्राम पर एक डायरेक्ट मैसेज भेजा और उन्हें क्यूट कहा। वीडियो में उन्हें पैपराज़ी को अपना DM दिखाते हुए और कैमरे के सामने शरमाते हुए देखा गया।
हालांकि, उन्होंने ये भी कहा कि ये एक आम बात है और कई लोग उन्हें क्यूट कहते हैं। उन्होंने कहा, "यार, क्यूट कहना तो एक आम बात है। मुझे तो बहुत से लोग क्यूट कहते हैं।" हालांकि, कैमरामैन ने उनसे DM दिखाने को कहा, जिसके बाद उन्होंने युजवेंद्र के साथ अपनी चैट खोलकर उन्हें अपना मोबाइल फ़ोन दिखाया। कैमरामैन ने उनसे फ़ोन पकड़ने को कहा और उस चैट को अच्छे से कैप्चर भी किया।
Ullu actress Taniyaa shared her DMs in which Yuzvendra Chahal had called her “cute.” This Yuzvendra Chahal is so cheap and shameless pic.twitter.com/H53pNJeiUD
— Amar (@KUNGFU_PANDYA_0) April 12, 2026