India vs Pakistan Asia Cup 2025 Final: भारतीय बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने रविवार (28 सितंबर) को पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल मुकाबले में शानदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। वर्मा ने 53 गेंदों में नाबाद 69 रन की विजयी पारी खेली, जिसमें तीन चौके औऱ चार छक्के जड़े।
कोहली की रिकॉर्ड लिस्ट में शामिल
तिलक पांचवें बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने टी-20 फाइनल में भारत के लिए पचास या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। विराट कोहली ने दो बार यह कारनामा किया है, वहीं गौतम गंभीर, शिखर धवन और रोहित शर्मा ने भी यह कमाल किया है। इसके अलावा तिलक ने भारत के लिए टी-20 फाइनल में चौथी सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेलने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
Highest Score for India in T20 Finals
— CricBeat (@Cric_beat) September 28, 2025
77 - Virat Kohli v ,T20 WC 2014
76 - Virat Kohli v ,T20 WC 2024
75 - Gautam Gambhir v ,T20 WC 2007
69* - Tilak Varma v ,Asia Cup 2025*
60 - Shikhar Dhawan v ,Asia Cup 2016
56 - Rohit Sharma v , Nidahas Trophy,2018#INDvPAK pic.twitter.com/80lXmv8mfx