GT vs MI: मुंबई इंडियंस के बाएं हाथ के बल्लेबाज तिलक वर्मा (Tilak Varma) ने सोमवार (20 अप्रैल) को गुजरात टाइटंस के खिलाफ अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2026 के मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए अपना पहला शतक लगाया। तिलक ने धीमी शुरूआत के बाद वापसी करते हुए 45 गेंदों में नाबाद 101 रन की पारी खेली, जिसमें 8 चौके औऱ 7 छक्के जड़े।
पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद तिलक ने मुंबई ने 5 विकेट के नुकसान पर 199 रन बनाए। इसके जवाब में गुजरात की टीम 15.5 ओवर में 100 रन पर ऑलआउट हो गई। यह पहली बार है जब मुंबई ने अहमदाबाद में गुजरात के खिलाफ जीत हासिल की है।
तिलक वर्मा आईपीएल में विपक्षी टीम से ज़्यादा रन बनाने वाले मुंबई इंडियंस के पहले बल्लेबाज और कुल मिलाकर 9वें खिलाड़ी बन गए हैं। ऐसा करने वालेपिछले बल्लेबाज केएल राहुल थे, जिन्होंने 2020 में दुबई में पंजाब किंग्स की ओर से खेलते हुए आरसीबी के लिए खेलते हुए नाबाद 132 रन की पारी खेली थी। उस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए आरसीबी 109 रन पर ऑलआउट हो गई थी।
Biggest Win in IPL (by Runs)
— (@Shebas_10dulkar) April 20, 2026
146 by MI (v DC, 2017)
144 by RCB (v GL, 2016)
140 by KKR (v RCB, 2008)
138 by RCB (v PBKS, 2015)
130 by RCB (v PWI, 2013)
118 by SRH (v RCB, 2019)
112 by RCB (v RR, 2023)
111 by PBKS (v RCB, 2011)
110 by SRH (v KKR, 2025)
106 by KKR (v DC, 2024)
105… pic.twitter.com/q3Tipgid2K