ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम को टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपने अभियान की शुरुआत से पहले तगड़ा झटका लग चुका है। पहले ही चोटिल खिलाड़ियों की समस्या से जूझ रही ऑस्ट्रेलियाई टीम को आयरलैंड के खिलाफ अपने पहले ग्रुप मैच में टिम डेविड की सेवाएं भी नहीं मिल पाएंगी। डेविड की हैमस्ट्रिंग की चोट ठीक हो गई है लेकिन ऑस्ट्रेलियाई खेमा कोई भी कोताही नहीं बरतना चाहता इसलिए उन्होंने पहले मैच में टिम डेविड के बिना खेलने का फैसला किया है।
हालांकि, इसके झटके के अलावा ऑस्ट्रेलिया के लिए अच्छी खबर ये है कि नाथन एलिस को हैमस्ट्रिंग की चोट से ठीक होने के बाद बुधवार को आयरलैंड के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया के लिए खेलने की इजाज़त मिल गई है। कप्तान मिचेल मार्श ने भी मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में ये कन्फर्म किया कि टिम डेविड आयरलैंड के खिलाफ मैच में नहीं खेलेंगे।
डेविड पिछले साल बॉक्सिंग डे के बाद से नहीं खेले हैं। डेविड को बिग बैश में होबार्ट हरिकेंस के लिए बैटिंग करते समय चोट लगी थी और तब से वो एक्शन से दूर हैं लेकिन 29 साल के इस खिलाड़ी ने पिछले हफ्ते श्रीलंका में टी-20 टीम में शामिल होने के बाद से कड़ी ट्रेनिंग की है। दाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने आज के ऑप्शनल ट्रेनिंग सेशन को छोड़कर कोलंबो में हर ऑस्ट्रेलियाई ट्रेनिंग सेशन में बैटिंग की है, जबकि उन्होंने कई रनिंग और फील्डिंग सेशन भी पूरे किए हैं।
Australia to be without Tim David for the first match against Ireland as he returns from injury! pic.twitter.com/hflQWnQKT5
— CRICKETNMORE (@cricketnmore) February 10, 2026