Tim Seifert Record: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) का फाइनल रविवार, 8 मार्च को भारत और न्यूजीलैंड (IND vs NZ Final) के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले में न्यूजीलैंड के सलामी बल्लेबाज़ टिम सेफर्ट (Tim Seifert) एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं।
तोड़ सकते हैं कॉलिन मुनरो का महारिकॉर्ड: 31 वर्षीय टिम सेफर्ट टी20 वर्ल्ड कप 2026 के फाइनल में दो रन बनाने में कामयाब होते हैं तो वो भारत के सामने T20I में अपने 427 रन पूरे कर लेंगे और इसी के साथ कॉलिन मुनरो को पीछे छोड़कर बतौर कीवी खिलाड़ी इस फॉर्मेट में भारत के सामने सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन जाएंगे।
जान लें कि कॉलिन मुनरो ने टी20 में टीम इंडिया के खिलाफ 12 मैचों में एक सेंचुरी और 3 हाफ सेंचुरी के दम पर 426 रन बनाए हैं, वहीं टिम सेफर्ट ने 15 मैचों में 4 अर्धशतक ठोककर 425 रन जोड़े हैं।