सितंबर 14, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): क्रिकेट की दुनिया में ऊंचाईयों को छूने वाले कई क्रिकेटर्स अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी कई बार सुर्खियों में रहे हैं। इन्हें खेल से तो लोकप्रियता मिली ही है लेकिन महिलाओं से अफेयर और सेक्स स्कैंडल के लिए भी कई मशहूर क्रिकेटर्स बदनाम हुए हैं। उन्हीं में से एक हैं ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वार्न। आईए जानते हैं उन क्रिकेटर्स के बारे में जो क्रिकेट के साथ-साथ विवादों में भी रहे हैं। Photos: भारतीय क्रिकेट के बिदांस और रोमांटिक कपल, फोटो देखकर मचल जाएंगे आप।
शेन वार्न: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर शेन वॉर्न न सिर्फ महिलाओं से अफेयर को लेकर चर्चा में रहे हैं बल्कि सेक्स स्कैंडल में भी फंस चुके हैं। इस कारण उनकी वाइफ भी उन्हें तलाक दे चुकी है। शेन वॉर्न एक टीवी प्रजेंटर के साथ न्यूड फोटो क्लिक को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। शेन वॉर्न शुरू से ही चर्चा में रहे हैं और खासकर लड़कियों को लेकर वे ज्यादा बदनाम रहे हैं। साल 2000 में शेन वॉर्न से जुड़ा पहला मामला प्रकाश में आया। ब्रिटिश नर्स डोना राइट ने शेन वॉर्न पर अश्लिल मैसेज भेजने का आरोप लगाया था। इतना ही नहीं मामले के जोड़ पकड़ते ही उन्हें ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम की वाइस कैप्टेंसी पद से हटा दिया गया। वाइफ सिमोना से उनका 10 साल पुराना रिश्ता भी टूट गया। साल 2006 में एमटीवी प्रेजेन्टर कौरेली इचोल्ट्ज और एम्पा के साथ उनकी न्यूड फोटो सामने आई थी। इसके बाद वॉर्न का नाम लिज हर्ले और ऐमिली स्कॉट समेत कई महिलाओं के साथ जुड़ा। इस मामले में केवल शेन वॉर्न ही ऐसे एकलौते क्रिकेटर नहीं है बल्कि कई और क्रिकेटर्स भी चर्चा में रहे हैं। OMG: कोहली ने बनाया है अपनी गेंदबाजी से टी- 20 में अनोखा रिकॉर्ड, अश्विन भी नहीं बना पाए हैं।
केविन पीटरसन: केविन पीटरसन पर साल 2005 में साउथ अफ्रीकी प्ले ब्वाय मॉडल वेनेसा निम्मो ने सेक्स एडिक्ट होने का आरोप लगाया था। निम्मो ने उस वक्त हैरान कर देने वाले खुलासे किए थे। निम्मो के मुताबिक पीटरसन औऱ उनके बीच पति-पत्नी जैसा सम्बन्ध था। उन्होंन कहा कि हम कई रात गुजार चुके हैं। लेकिन केविन धोखेबाज निकले। उन्होंने सिर्फ एक मैसेज करके रिलेशनशिप तोड़ दिया। गौरतलब है कि पीटरसन ने साल 2007 में जेसिका टेलर से शादी की। PHOTOS: मिलिए ललित मोदी की बेटी आलिया से, बोल्डनेस देखकर उड़ जाएंगे आपके होश।