VIDEO: Towhid Hridoy ने लपका कमाल का डाइविंग कैच, ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज की पारी का इस तरह किया अंत (Image Source: X)
बांग्लादेश और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले वनडे मुकाबले में तौहीद हृदय ने अपनी शानदार फील्डिंग से सभी का ध्यान खींचा। जब ऑस्ट्रेलिया मुश्किल परिस्थितियों से निकलने की कोशिश कर रहा था, तभी हृदय ने एक बेहतरीन डाइविंग कैच पकड़कर उनकी मुश्किलें और बढ़ा दी।
ढाका के शेर-ए-बांग्ला नेशनल स्टेडियम में मंगलवार (9 जून) को खेले जा रहे पहले वनडे में 285 रन के लक्ष्य का बचाव कर रही मेजबान टीम ने शुरुआत से ही ऑस्ट्रेलिया पर दबाव बनाए रखा और नियमित अंतराल पर विकेट चटकाए।
ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। मैथ्यू शॉर्ट बिना खाता खोले आउट हो गए, जबकि मार्नस लाबुशेन सिर्फ एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए। कप्तान जोश इंगलिस भी 19 रन से आगे नहीं बढ़ सके। सलामी बल्लेबाज कूपर कोनोली ने 35 रन बनाए, लेकिन वह भी टीम को मुश्किलों से बाहर नहीं निकाल पाए।