IND vs WI ODI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से तीन मैचों की वनडे सीरीज शुरू होने जा रही है। सीरीज के पहले मुकाबले से पहले भारतीय क्रिकेट के स्टार विराट कोहली (Virat Kohli) भारतीय टीम से जुड़ने के लिए बुधवार (23 सितंबर) को तिरुवनंतपुरम पहुंच गए। गौरतलब है कि विराट अब अपने परिवार के साथ लंदन में रहते हैं और वहीं से भारत की वनडे सीरीज के लिए केरल पहुंचे हैं।
विराट के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर पहुंचते ही उनका जोरदार स्वागत हुआ। एयरपोर्ट पर मौजूद फैंस अपने पसंदीदा क्रिकेटर की एक झलक पाने के लिए उत्साहित नजर आए। विराट को कड़ी सुरक्षा के बीच एयरपोर्ट से बाहर लाया गया और फिर वह कार से टीम के होटल के लिए रवाना हुए।
विराट के होटल पहुंचने पर भी उनका खास अंदाज में स्वागत किया गया। होटल के स्टाफ ने भारतीय क्रिकेट के इस दिग्गज बल्लेबाज का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। इस दौरान विराट भी फैंस और होटल स्टाफ के प्यार से काफी खुश नजर आए।
The King has checked in
Star Sports (StarSportsIndia) September 23, 2026
Virat Kohli is ready for another ODI chapter Watch him in action, INDvWI, 1st ODI SUN, 27th SEP, 1 PM pic.twitter.com/cpz2uTrAoO