Dhruv Jurel 101 Meters Six: राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के विकेटकीपर बैटर ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) ने बीते शनिवार, 25 अप्रैल को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद के सामने 35 गेंदों पर 51 रनों की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने SRH के तेज गेंदबाज़ ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) को एक 101 मीटर लंबा छक्का मारा जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ध्रुव जुरेल का ये सिक्स राजस्थान रॉयल्स की इनिंग के 11वें ओवर में देखने को मिला। यहां ईशान मलिंगा अपने कोटे का तीसरा ओवर डालने आए थे जिसकी चौथी गेंद उन्होंने लेंथ डिलीवरी फेंकी। दूसरी तरफ ध्रुव ऐसी ही किसी गेंद का इंतज़ार कर रहे थे जिस पर उन्होंने बैडवर्ड स्क्वायर लेग की तरफ हवाई शॉट खेला।
ये बॉल ध्रुव जुरेल ने अपने बैट से पूरी तरह मिडिल किया था जिसके बाद वो हवा में उड़ते हुए सीधा स्टेडियम के बाहर जाकर गिरा। ये 101 मीटर लंबा छक्का था जिसका वीडियो खुद IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से साझा किया है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।