Eshan malinga Yorker Video: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का पहला मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद (RCB vs SRH) के बीच शनिवार, 28 मार्च को बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले SRH ने अपने यॉर्कर किंग ईशान मलिंगा (Eshan Malinga) का एक वीडियो साझा किया है जिसमें वो नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए एक के बाद एक घातक यॉर्कर डालते नज़र आए हैं।
जी हां, ऐसा ही हुआ है। SRH ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से ये वीडियो फैंस के साथ शेयर किया है जो कि लगभग 14 सेकंड है। इस वीडियो में ईशान मलिंगा अपने यॉर्कर से कभी स्टंप्स को, तो कभी जूते को उड़ाते कैमरे में कैद हुए हैं। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
जान लें कि श्रीलंका का ये 25 साल का तेज गेंदबाज़ पिछले सीजन से ही सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा है और डेथ में किफायती गेंदबाज़ी करने में माहिर माना जाता है। उन्हें SRH ने पूरे 1.20 करोड़ में रिटेन किया है। बताते चलें कि ईशान ने पिछले आईपीएल सीजन 7 मैचों में 13 विकेट लेने का कारनामा किया था। इस दौरान उन्होंने 8.93 की इकोनॉमी से गेंदबाज़ी की थी।