Advertisement

Glenn Maxwell का 'Silence Gesture' देखा क्या? फैंस ने जमकर लगाए RCB-RCB के नारे

सोशल मीडिया पर ग्लेन मैक्सवेल का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो फैंस को देखकर 'Silence Gesture' करते नज़र आए हैं।

Nishant Rawat
By Nishant Rawat April 30, 2024 • 12:54 PM
Glenn Maxwell का 'Silence Gesture' देखा क्या? फैंस ने जमकर लगाए RCB-RCB के नारे
Glenn Maxwell का 'Silence Gesture' देखा क्या? फैंस ने जमकर लगाए RCB-RCB के नारे (Glenn Maxwell)
Advertisement

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (Royal Challengers Bangaluru) ने बीते रविवार (28 अप्रैल) गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans) को 9 विकेट से हराकर एक बड़ी जीत हासिल की जो कि सीजन में उनकी तीसरी जीत है। GT को अहमदाबाद में हराने के बाद RCB के खिलाड़ी काफी खुश नज़र आए और उनमें से एक ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) भी हैं। आलम ये है कि ग्लेन मैक्सवेल ने तो फैंस के सामने मुंह पर उंगली रखकर चुप होने का इशारा तक कर दिया।

वायरल हुआ मैक्सवेल का वीडियो

Trending


ये घटना अहमदाबाद में आरसीबी की जीत के बाद घटी। ग्लेन मैक्सवेल पैड पहने और अपने हाथों में बैट लिए बैटिंग का इंतजार कर रहे थे, लेकिन विराट कोहली और विल जैक्स ने टीम को 16 ओवर में ही जीत दिला दी और उनकी बैटिंग ही नहीं आने दी।

आरसीबी की एक तरफा जीत के बाद ग्लेन मैक्सवेल काफी खुश दिखे। आलम ये बना कि जब वो ड्रेसिंग रूम की तरफ जा रहे थे तब उन्होंने बीच में रुककर फैंस की तरफ देखते हुए मुंह पर उंगली रखकर चुप होने का इशारा किया। इसके बाद मैक्सवेल ने अपनी जर्सी पर आरसीबी का लोगो दिखाया और आरसीबी-आरसीबी का नारा लगाने को कहा।

ये भी पढ़ें: Virender Sehwag ने कर दी भविष्यवाणी, बोले- 'अश्विन अगले साल आईपीएल में नहीं बिकेंगे'

ये भी पढ़ें: धक्का मारा फिर दिखाई आंखें, Viral हुआ विराट कोहली की दादागिरी का मज़ेदार वीडियो

फैंस ने भी मैक्सवेल को निराश नहीं किया और जमकर आरसीबी-आरसीबी के नारे लगाने लगे। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बात करें पॉइंट्स टेबल पर आरसीबी की पॉजिशन के बारे में तो वो गुजरात टाइटंस के खिलाफ मिली जीत के बावजूद फिलहाल सबसे नीचे यानी 10वें पायदान पर है। उन्होंने 10 में से सिर्फ 3 मैच ही जीते हैं।


Cricket Scorecard

Advertisement