Glenn Phillips Catch, MPL 2023: ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) दुनियाभर के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक माने जाते हैं। न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी मैदान पर कई बार करिश्माई कैच करके क्रिकेट फैंस को हैरान कर चुका है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट 2023 (Major League Cricket 2023) के 11वें मुकाबले में फिलिप्स ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) का हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
फिलिप्स का यह कैच यूनिकॉर्न्स की इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिला। मैदान पर आक्रमक बल्लेबाज फिन एलन बल्लेबाजी कर रहे थे। एलन ने गन गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन यहां वह गेंद पर मिस टाइम कर बैठे।
STUPENDOUS!
— Major League Cricket (@MLCricket) July 22, 2023
Glenn Phillips takes an ABSOLUTE STUNNER!
/ (2.2) pic.twitter.com/2WXQEV83OC
यह भी पढ़ें: आंद्रे रसल ने नॉर्खिया को दिखाया आईना, खतरनाक बीमर पर भी जड़ दिया चौका; देखें VIDEO