IND vs SA, CWC 2023: साउथ अफ्रीका के युवा स्टार गेंदबाज़ मार्को जानसेन (Marco jansen) वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) में गजब की फॉर्म में दिखे हैं। इस गन गेंदबाज़ ने अब तक विश्व कप के हर मुकाबले में साउथ अफ्रीका को अपनी लहराती गेंदों के दम पर जल्दी सफलताएं दिलवाई हैं। लेकिन भारत (IND vs SA) के खिलाफ इडेन गार्डेंस के मैदान पर ऐसा देखने को नहीं मिला। यहां मार्को जानसेन अपने शुरुआती स्पेल में काफी महंगे साबित हुए और उन्होंने 4 ओवर में 10.75 की इकोनॉमी से 43 रन लुटाए।
इसी बीच जानसेन की लाइनलेंथ भारतीय बल्लेबाज़ों के सामने खोई नजर आई और उन्होंने अपने पहले ही ओवर में 10 गेंद फेंकी। इतना ही नहीं, इसी बीच उन्होंने एक महावाइड गेंद फेंकी जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दरअसल, यह घटना जानसेन के पहले ओवर में घटी।
इस ओवर की दूसरी बॉल फेंकते हुए जानसेन बड़ी गलती कर बैठे और यहां उन्होंने शुभमन गिल को बॉल करते हुए लेग साइड पर बॉल पिच करवाई जो कि एक इनस्विंग गेंद थी। यह एक बड़ी वाइड थी जिस पर भारतीय टीम को सिर्फ एक रन ही नहीं मिला बल्कि यह बॉल बाउंड्री के बाहर भी चली गई। जिसके कारण भारतीय टीम को पूरे पांच रन मिले।