महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 42 साल के हो गए हैं, लेकिन इसके बावजूद माही को आज भी दुनिया के बेस्ट फिनिशर में से एक माना जाता है। MS Dhoni मौजूदा समय में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेल रहे हैं और इसी बीच वो 20 वर्षीय समीर रिजवी को फिनिशर बनने की टिप्स देते नज़र आए।
समीर रिजवी को माही से मिला गुरु ज्ञान
चेन्नई सुपर किंग्स ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से महेंद्र सिंह धोनी और समीर रिजवी का एक वीडियो साझा किया है जिसमें धोनी 20 वर्षीय यंग अटैकिंग बैटर समीर रिजवी को बेहतर फिनिशर बनने के गुण सिखाते दिखे। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि धोनी रिजवी को बैटिंग टिप्स दे रहे हैं जिसके बाद वो उन्हें नेट्स में प्रैक्टिस करते हुए करीब से देखते हैं। इतना ही नहीं, थाला से टिप्स लेने के बाद सजीव लंबे-लंबे छक्के मारते नज़र आए।
Mahi bhai bola karne ka toh karne ka! #WhistlePodu #Yellove pic.twitter.com/MpanpstZlj
— Chennai Super Kings (@ChennaiIPL) May 1, 2024